क्या आपको दुनिया के सबसे खतरनाक जनजाति के बारे पता है जिनसे पूरी दुनिया डरती है ?

0
439

दुनिया में इस जनजाति के लोगों को सबसे ज्यादा खतरनाक इसलिए माना जाता है क्योंकि, ‘मुर्सी’ का सिर्फ यही मानना है कि ‘किसी दूसरे को मारे बगैर जिंदा रहने से अच्छा है खुद मर जाना’.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

दुनिया में कई तरह के लोग रहते हैं। इनमें से हर कोई किसी न किसी धर्म या समुदाय का हिस्सा होता है। ऐसी कुछ जाति और जनजाति भी हैं जो समूची दुनिया से अलग-थलग जीवन व्यतीत करती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि अन्य जनजातियों की तरह नहीं है क्योंकि इन लोगों को काफी खतरनाक माना जाता है।

हम यहां बात कर रहे हैं Mursi Tribe के बारे में जो कि मुख्य रूप से South Ethiopia और Sudan बॉर्डर के ओमान वैली में गुजर-बसर करते हैं। इन्हें खतरनाक इसलिए माना जाता है क्योंकि इनके पास ऐसे कई हथियार होते हैं जिनसे ये आपको पल भर में खत्म कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

बता दें Mursi Tribe के लोगों को महंगे हथियारों का शौक हैं। ये लोग Ak-47 जैसे आधुनिक हथियारों को अपने पास रखना पसंद करते हैं। इनकी बस्ती में पैर रखना किसी जोखिम से कम नहीं है। इन्हें हथियार इस कदर पसंद है कि उन्हें खरीदने के लिए ये जंगली जानवरों का सौदा तक कर देते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

बता दें मुर्सी जनजाति के लोग AK-47 के पुराने को मॉडल को खरीदने के लिए 8 से 10 गाय का सौदा करते हैं, जबकि नए मॉडल को ये 30-40 गाय देकर खरीदते हैं। इन्हें इन हथियारों की सप्लाई पड़ोसी देश सूडान और सोमालिया से की जाती है।

इसके साथ ही मुर्शी जनजाति के लोग बेहद अजीबोगरीब रीतियों का पालन करते हैं जैसे कि किसी भी प्रकार की जंग में जाने से पहले ये गाय के खून का सेवन करते हैं। ऐसा वे इसलिए भी करते हैं ताकि वे ताकतवार बन सकें और कबीले में सम्मान के साथ जी सकें।

 

 

 

 

 

 

 

मुर्शी जनजाति बुरी नजर से बचने के लिए Body Modification की प्रक्रिया के तहत कुछ ऐसा करते हैं जिसे सुनकर इंसान की रूह कांप जाएगी। ये लोग महिलाओं के निचले होंठ में लकड़ी या मिट्टी की चक्र लगा देते हैं। अकसर तस्करों से अपने यहां की महिलाओं को बचाने के लिए ऐसा किया जाता है। इन सारी वजहों से मुर्शी जनजाति को काफी खतरनाक माना जाता है।