भारत में कौन सा पेड़ है जिसकी सुरक्षा में 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है?

0
2263

आजकल इंसान को थोड़ा खतरा होने पर सुरक्षा दी जाती है। नेताओं और अभिनेताओं की सुरक्षा में तो आपने अक्सर VIP ट्रीटमेंट को देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते है हमारे देश में ऐसा एक पेड़ भी है जिसे सुपरस्टार जैसी हैसियत मिली हुई है। इस पेड़ की सुरक्षा में 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है।

ये पेड़ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और विदिशा के बीच सलामतपुर की पहाड़ी पर लगा है। मध्य प्रदेश सरकार इस पेड़ की देखरेख पर हर साल 12 से 15 लाख रुपए खर्च करती है यहां तक इस पेड़ की सुरक्षा के लिए हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे चार पुलिस लगे रहते है। सौ एकड़ की पहाड़ी पर लोहे की लगभग 15 फीट ऊंची जाली के अंदर लहलहाता है यह वीवीआईपी बोधि वृक्ष।

इस पेड़ को इतना महत्व देने के पीछे मान्यता है , इस पेड़ को बोधिवृक्ष कहा जाता है और इसे श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने लगाया था। यह वही बोधि वृक्ष की टहनी है जो जिसके नीचे गौतम बुद्ध को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। इसी को महत्व देते हुए इसकी सुरक्षा और बंदोबस्त को इतना महत्व दिया गया हैं।

इस पेड़ की सुरक्षा में चार गार्ड लगे हुए है जो सातों दिन और 24 घंटे इस पेड़ की देखभाल में खड़े रहते है।
इस पेड़ के लिए विशेष तौर पर पानी के टैंकर की व्यवस्था भी की गई है।

इसलिए इस बोधि वृक्ष के महत्व को देखते हुए सरकार ने इसकी सुरक्षा के पूरे इंतजाम किये है। ताकि ये प्राचीन वृक्ष पूरी तरह से सुरक्षित रह सके