क्यों इंडोनेशिया के नोट पर छपती है भगवान गणेश की तस्वीर ?

0
2317

इंडोनेशिया के 20 हजार के नोट पर भगवान गणपती की तस्वीर है। दरअसल भगवान गणेश को इस मुस्लिम देश में शिक्षा,कला और विज्ञान का देवता माना गया है। इंडोनेशिया की करेंसी को रूपियाह कहा जाता है।

इंडोनेशिया के इस 20 हजार की नोट पर सामने वाले हिस्से में भगवान गणपती की तस्वीर है जबकि पीछे वाले हिस्से में क्लासरूम की फोटा छपी होती है। जिसमें छात्र और शिक्षक की तस्वीरें हैं।

नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर छपाने की वजह-

दरअसल कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से पटरी पर से उतर गई थी। इसके बाद वहां पर 20 हजार का एक नया नोट जारी किया गया था जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया था। इसको छापने के पीछे आर्थिक चिंतको का मानना था कि इससे अर्थव्यवस्था फिर से मजबूत हो जाएगी और बाद में ऐसी ही कुछ देखने को मिला था। और तभी से ही वो हिन्दू धर्म के देवताओं को मानने लगे।

इंडोनेशिया में 87.2% (विकिपीडिया) आबादी इस्लामिक है। और हिन्दू आबादी केवल 1.7% है।

इंडोनेशिया में लगभग सभी लोग महाभारत और रामायण के बारे में जानते है। इंडोनेशिया की सेना अपना रक्षक हनुमान जी को मानते है।और वहां के एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर अर्जुन और श्री कृष्ण की मूर्ति लगी हुई है। साथ ही घटोत्कच की प्रतिमा भी स्थापित है।